अलीगढ़: किसानों के समर्थन में उतरी सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने कृषि बिलों के विरोध में आज किसान यात्रा की शुरुआत की है किसको देखते हुए योगी सरकार के पसीने छूटे हुए हैं बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में अब विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है साथ ही उनको नजर बंद किया जा रहा है वहीं सामाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुजाहिद क़िदवई के आवास पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सुबह से ही घेराबंदी शुरु कर दी है हालाकि मुजाहिद क़िदवई अपने आवास पर नहीं मिले लेकिन पुलिस प्रशासन का उनके घर पर पहरा लगा दिया गया है वहीं पुलिस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरोध में सामाजवादी पार्टी के नेता अलीगढ़ में धरने पर बैठे हुए है।
आगे पढें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे थे।
किसान बिल के विरोध में जहां देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कई दिनों से किसान जमे हुए हैं। वही अलीगढ़ में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को किसान यात्रा निकालने को लेकर सपा कार्यकर्ता अलीगढ़ के सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। सपाई कार्यालय से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस पर सपा कार्यकर्ता कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
सपा में अभी हाल में शामिल हुए चौधरी बिजेंद्र सिंह को पुलिस ने उनके घर पर ही रोक रखा है। पूर्व प्रदेश सचिव सलमान शाहिद को भी उनके घर पर पुलिस ने रोके रखा है। फिलहाल सपाइयों का धरना अभी जारी है। कृषि विधेयक के खिलाफ सपा के प्रस्तावित किसान यात्रा को रोकने के पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। यात्रा आज से ही शुरू होनी है, इससे पहले ही पुलिस ने सपा कार्यालय को घेर लिया। जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के घर पर भी पुलिस तैनात है। सपाइयों ने बंदी बनाने का आरोप लगाया है।

0 Comments