किसान बिल के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज किसान यात्रा का ऐलान किया है वहीं सपा प्रदर्शन को देखते हुए योगी सरकार सदमे में हैं इसी बीच विक्रमादित्य मार्ग पर अपने पार्टी दफ्तर को जाते हुए सपा विधायक राजपाल कश्यप और आशु मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं विक्रमादत्य मार्ग को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है दूसरी तरफ प्रशासन ने सपा प्रमुख को घर पर ही रोकने के लिये गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के घर तक पूरे विक्रमादित्य मार्ग को व दफ्तर को सील कर दिया है. इसका विरोध करते हुए सपा विधायक ने कहा की हमको क्यों रोका जा रहा है ये अधोषित इमरजेंसी है।
अखिलेश ने किया किसान यात्रा का आज ऐलान किया है
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव किसानों के समर्थन में आज कन्नौज जाने वाले हैं. वहां पर वे ट्रैक्टर चलाकर किसानों के पक्ष में अपनी बात रखेंगे. यही नहीं, सपा ने 75 जिलों में किसान यात्रा निकालने का भी एलान किया है. दूसरी तरफ प्रशासन ने सपा प्रमुख को घर पर ही रोकने के लिये गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरे विक्रमादित्य मार्ग को सील कर दिया है. प्रशासन ने बैरिकैडिंग लगाकर रास्ते को ब्लॉक कर दिया है.
आगे पढ़े: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे थे।

0 Comments