Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे थे।

किसान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज जा रहे थे वहीं अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ियां भी जब्त, प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे. लेकिन अब उन्हें हिरासत में लिया गया है, अखिलेश का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है. अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद ईको गार्डन भेजा जा रहा है, जहां उन्हें कस्टडी में रखा जाएगा.

पैदल रवाना होने के बाद धरने पर बैठे थे
तमाम विरोध के बावजूद अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसानों के लिए बने कानून से किसान ही खुश नहीं हैं, तो फिर सरकार इन्हें वापस ले. किसानों की आवाज को सरकार सुन नहीं रही है. 


अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां दे रहे हैं, लेकिन हमें अब कन्नौज नहीं जाने दिया जा रहा है. अगर इन्हें जेल में डालना है, तो ये हमें भी जेल में डाल सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments