Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यूपी के बलरामपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने नशे का इंजेक्शन दे कर तोड़ दिए थे कमर और पैर

यूपी के हाथरस में एक दलित युवती के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई उस सदमे से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि इसी राज्य के बलरामपुर से एक और 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप और हैवानियत की खबर ने सभी को हिला कर करके रख दिया है। इसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गयी हुई थी. घटना के बाद सड़क पर लावारिस हालात में दरिंदे उसे छोड़कर फरार हो गए. एक रिक्शे वाले ने उसे घर तक पहुंचाया जिसके  कुछ घण्टे बाद ही उसकी मौत हो गयी. 


आरोप है कि जिले की पुलिस ने इस पूरी घटना को भरसक दबाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो गया। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक ना लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था.


दरिंदो के लड़की को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया उसके बाद छात्रा के साथ गैंगरेप किया फिर लड़की के कमर और दोनों पैर तोड़ दिए इस जिसके बाद उस युवकी की मौत हो गई। एक रिक्शे वाले ने उसे घर तक पहुंचाया परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा. परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गयी. आरोप है कि इस मामले को कोतवाली गैंसड़ी पुलिस और जिले के आलाधिकारियों ने दबाने का खूब प्रयास किया लेकिन परिजनों के सामने आने का बाद मामले का खुलासा हो गया. फिलहाल अब परिजनों की तहरीर पर 2 अभियुक्तों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस प्रशासन द्वारा परिवार पर दबाब बनाकर रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया गया रात में ही हाथरस की घटना के समान पुलिस प्रशासन ने जल्दी बाज़ी में सबूत मिटाते हुए देर रात छात्रा का अंतिम संस्कार कराया गया।

Post a Comment

0 Comments