Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है

मध्य प्रदेश: अभी उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से दरिंदगी और मौत का मामला थमा भी नहीं था कि मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। खरगोन में बुधवार की रात तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का कथित बलात्कार किया। यहा जानकारी पुलिस ने दी। खरगौन जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर झिरन्या के मारुगढ़ गांव में तीन लड़कों ने 15 साल की लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के दौरान घर में मौजूद पीड़िता के बड़े भाई के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की और जल्दबाजी में बाइक छोड़कर भाग निकले। इस घटना के बाद कांग्रेस और बीएसपी ने  भाजपा की शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं।


पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा, 'नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे। तभी बुधवार की रात तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। गांववालों से से मदद मांगने के वास्ते भाई वहां से निकल भागा।'

उन्होंने कहा कि इसके बाद तीनों आरोपी लड़की को उठाकर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उन सभी ने उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से भाग निकले। अभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments