Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बसपा के पूर्व मंत्री गयाचरण दिनकर को भी पुलिस प्रशासन ने हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया


बसपा के पूर्व मंत्री गयाचरण दिनकर को भी पुलिस प्रशासन ने हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया। चंदपा से पीड़िता के गांव जाने वाले रास्ते पर ही पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। गांव में भी काफी फोर्स तैनात रही। पूरे गांव में खामोशी छाई रही। बाद में बसपा नेता थाने से ही पीड़िता के परिजनों से मिलकर लौट गए।


रविवार को बसपा नेताओं के पास यह कार्यक्रम आया था कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व मंत्री गयाचरण दिनकर पीड़िता के घर पर जाएंगे और उसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता की स्थिति देखेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया। स्थानीय प्रशासन तमाम आशंकाओं के चलते यह नहीं चाहता था कि गांव में कोई राजनेता जाए। ऐसे में प्रशासन ने गांव की फिर से नाकाबंदी करा दी।


बसपा नेताओं से भी बातचीत कर इस बात पर राजी कर लिया कि पूर्व मंत्री गांव नहीं जाएंगे। परिजनों को थाने में ही उनसे मिलवा दिया जाएगा। गांव जाने वाले रास्ते पर भी फोर्स भी लगा दी गई। गांव में पीड़िता के घर पर काफी फोर्स पहले से ही तैनात हैं। ऐसे में पूर्व मंत्री पीड़िता के घर नहीं जा पाए और थाना चंदपा में ही उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान ओसी कलेक्ट्रेट और सीओ सादाबाद भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments