Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

CPM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन


CPM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन.कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है तो कब्रिस्तानों में जगह ही नहीं बची है. मौत के इस तांडव का शिकार इस बार सबसे अधिक युवा हो रहे हैं. एक ऐसे ही युवा की मौत ने कई लोगों को झकझोर दिया है. इस युवा का नाम है आशीष येचुरी.

वह कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे. गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आशीष का निधन हो गया. आशीष को दो हफ्ते पहले दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया था. लेकिन गुरुवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी सांसें थम गई.

Post a Comment

0 Comments