यूपी: मुरादाबाद में 3 गाड़ियों की जबर्दस्त टक्कर, 10 की मौत, 10 घायल: CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान.सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ता कराया गया है. मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव का काम पूरा कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए फॉरेंसिट टीम वहां मौजूद है.
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ये दुर्घटना हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक ओवरटेक करने की वजह से ये हादसा हुआ है. जिस वक्त ये हादसा हुआ वहां घना कोहरा था. मिली जानाकरी के मुताबिक ये घटना जिले के थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर शनिवार की सुबह हुई. एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इसमें तेज रफ्तार से आ रही तीसरी गाड़ी भी टकरा गई.
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है. घायल लोगों को भी 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान उन्होंने किया है. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों की पर्याप्त चिकित्सा कराने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।

0 Comments