कोरोना वैक्सीन पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान बोले- सबसे पहले पीएम मोदी लगवाएं टीका.उसके बाद हम लगवा लेंगे. एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तैयारियां से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगवाएं। इससे देश में अच्छा संदेश जाएगा।
ब्रज भ्रमण पर आए तेजप्रताप यादव ने गुरुवार शाम वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी और रंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों के जुड़े बाजारों में भ्रमण करते हुए खरीदारी भी की। इसके बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए।
तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन पर सीधे सवाल न उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे पहले टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वैक्सीन पर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे। फिर तो इस वैक्सीन को वह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लगवाएंगे।
तेजप्रताप ने किसान आंदोलन का किया समर्थन
किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए। अक्सर ब्रज भ्रमण पर आने वाले तेजप्रताप यादव ने कहा कि यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। ठाकुरजी के दर्शन की लालसा उन्हें ब्रजभूमि में खींच लाती है। वृंदावन आकर अद्भुत शांति का अहसास होता है।
यहां तक कि कई भाजपा नेताओं और समर्थकों ने भी कोरोनावायरस इनको लगवाने से इनकार कर दिया है।
वहीं तेज प्रताप यादव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता वैक्सीन पर बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने यहां तक कह दिया कि भाजपा की वैक्सीन पर उन्हें यकीन नहीं है। इसलिए वह इस वैक्सीन को नहीं लगाएंगे। उन्होंने इसे राजनीतिक वैक्सीन करार देते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सबको फ्री में वैक्सीन लगाएंगे।
गौरतलब है कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का अभी तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और सरकार ने वक्त से पहले ही इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
जिसके चलते मोदी सरकार सवालों के घेरे में हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि ऐसा करना लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करना है।

0 Comments