Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिल्ली में दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. देश जब गणतंत्र का पर्व मना रहा था, तब राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो रही थी।

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. देश जब गणतंत्र का पर्व मना रहा था, तब राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो रही थी। 26 जनवरी को यहां एक लड़की से बदला लेने के लिए उसका अपहरण किया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ और फिर कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर घुमाया। लड़की का मुंह काला कर, उसके गले में चप्पलों की माला भी पहनाई गई थी। एक महिला के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया. महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उसे बचाया. पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज करके चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. 

जानिए क्या है पूरा मामला: 

पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी, इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पीडिता की बहन के मुताबिक महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था. उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी. लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी की वजह महिला है. 

वहीं कस्तूरबा नगर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि आरोपी सुबह करीब 11.45 बजे पीड़िता को उठाकर ले आए। शोर-शराबा हुआ तो मोहल्ले वालों की भीड़ वहां जुट गई। अंदर घर में महिला के साथ हैवानियत होती रही। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन को भी जाकर महिला को बचाने का साहस नहीं जुटा सका। यहां तक पीड़िता के परिवार के सामने सब कुछ हुआ। 

आरोपियों ने पीड़िता के कुछ बाल ऑटो में बिठाते समय काट दिए। बाद में हैवानियत करने के बाद दोबारा कैंची और उस्तरे से उसके बाल काट दिए गए। दोपहर करीब 1.30 बजे महिला के पति को घटना की जानकारी हुई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर उसको बचाया। 

एक अन्य शख्स ने बताया कि जिस नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता चार भाई हैं। परिवार के सभी पुरुष और महिलाओं का शराब, गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ बेचने का काम है। इनके खिलाफ कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। मरने वाला लड़का अपने परिवार में बड़ा बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन व भाई है।
 
लड़की से मिलीं मालीवाल, कहा- उसके शरीर पर अमानवीय घाव

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा देने कहा है। मालीवाल ने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और उसने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके शरीर पर अमानवीय घाव हैं। उन्होंने कहा कि शराब बेचने वालों ने लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments