Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना संक्रमित।

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुये कहा कि, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर ही उपचार हो रहा है.

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. अत्यंत जरूरी सर्जरी को छोड़कर शेष सभी प्रकार के ऑपरेशन टालने के निर्देश दिए गए हैं. असाध्य रोगियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐसे रोगियों के इलाज की सुविधा पहले की तरह ही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments