Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

देश में बर्ड फ्लू की दस्तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि।

देश में बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी हैं देश के 10 राज्यो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी हैं उसी को देखते हुए सरकारें अपने तरफ से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जू भी बंद, कानपुर चिड़ियाघर के सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है. लखनऊ चिड़ियाघर के पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस मिलने के बाद चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन बंद कर दिया गया है. बर्ड हाउस में लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है. वहीं कानपुर चिड़ियाघर में बाड़े के सभी पक्षियों को मारने का आदेश प्रशासन ने दिया है. यहां भी कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं. फिलहाल कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है.।

बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने पर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है. यहां पर चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं. कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आसपास के इलाके को रेडजोन घोषित किया गया है. यहां पर प्रशासन और निवासी सभी अलर्ट हो गए हैं.।


सभी पक्षियों को मारने के आदेश

इसके अलावा प्रशासन ने बाड़े के पक्षियों को भी मारने के आदेश चिड़ियाघर प्रशासन को दिए हैं. इस चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी जिनमें से चार पक्षियों के के सैंपल जांच के लिए लेब्रोटरी भेजे गए थे. वहां से आई रिपोर्ट में चारों पक्षियों में बर्डफ्लू के वायरस पाए गए हैं!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. इस बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पैकेज्ड और प्रोसेस्ड (प्रसंस्कृत) चिकन के आयात पर पाबंदी लगाने का फैसला किया. यानी पैकेज्ड चिकन को बाहर से लाकर दिल्ली में नहीं बेचा जा सकेगा. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसका एलान किया. इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर भी रोक लगाया था।


देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि अब तक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही जलाशयों, जीवित पक्षियों के बाजार, मुर्गी पालन केंद्रों और चिड़ियाघरों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है. पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा, ' 11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है।

10 जनवरी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई थी. वहीं, सोमवार को दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी इस वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. राज्यों को जनता के बीच जागरूकता फैलाने और फर्जी सूचनाओं के प्रसार की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments